एकलव्य युवा क्लब द्वारा आयोजित छ दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

930577-supermodel-dog.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सतीश कुमार ठाकुर

भवनाथपुर – झारखण्ड

भवनाथपुर प्रखंड के सिंदुरिया पंचायत के आर एम डी सेल मैदान में एकलव्य युवा क्लब द्वारा आयोजित छ दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरे दिन के मैच के मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डाक्टर निशंक निश्रम ,जे पी गुप्ता एवं कपिल देव सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त उद्घाटन किया। दूसरे दिन का मैच नगर उटारी बनाम अरसली के बीच खेला गया। नगर उटारी ने पांच गोल किया वही अरसली एक गोल कर पाया ।नगर उटारी टीम विजेता हुई। वही तीसरा में लोहगड़ा बनाम घाघरा के बीच खेला गया । इस मैच को लोहगड़ा ने 2 जीरो से घाघरा को हराकर अगले च्रक में प्रवेश किया।मुख्य अतिथि निशंक निश्रम ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता का भी वृद्धि होता है। खेल जीवन में महत्वपूर्ण अंग है। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। रेफरी के भूमिका मंटू उर्फ जुल्फिकार ने किया। इस मौके क्लब के प्रभाकर सिन्हा,अवधेश कुमारधमेंद्र कुमार, संजय प्रसाद गुप्ता, रौशन कुमार, सनोज कुमार, फुलटून, आशीष कोरवा, विनोद कुमार, इंदल कुमार, अशोक कुमार, मनोज कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

About the Author

Leave a Reply