तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सतीश कुमार ठाकुर
भवनाथपुर – झारखण्ड
भवनाथपुर राजकीय +2 हाई स्कूल में विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव झारखंड स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के आदेश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश अनुसार प्रखण्ड प्रसार पदाधिकारी के पत्रांक 209 दिनाँक 28/7/2021 के अनुसार निर्धारित तिथि को पर्यवेक्षको के उपस्थित में 13/9/2021 को बैठक कर नियमनुसार अध्यक्ष सुधीर राम और उपाध्यक्ष किरण देवी को चुना गया।बैठक में सभा अध्यक्ष विवेकानंद दुबे, सचिव विकास प्रजापति, सांसद प्रतिनिधि इंद्रदेव यादव, सुधीर राम, किरण देवी, करीमन राम, मनोज प्रसाद यादव, शिक्षिका प्रिया कुमारी, प्रभात कुमार, राकेश कुमार वर्मा सहित काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।






