तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सतीश कुमार ठाकुर
भवनाथपुर – झारखण्ड
अरसली दक्षिणी के भीतरी टोला निवासी छठन शर्मा का कच्चा का खपरैल मकान एक सप्ताह से रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश के कारण शनिवार की रात्रि में ध्वस्त हो गया,जिससे घर में रखा हुआ राशन सहित कई समान मलवा में दब गया है,साथ ही अब उनके और परिवार के समक्ष रहने की समस्या आ गई।
भुक्तभोगी परिवार के मुखिया छठन शर्मा ने बताया कि लगातार हो रहे बारिश में मेरा कच्चा का मकान ध्वस्त हो गया,ये तो संयोग ठीक था कि उस घर में कोई भी सोया हुआ नहीं था,नहीं तो बहुत बड़ी हादसा के शिकार हो जाते। उन्होंने बताया कि सरकारी आवास के लिए ब्लॉक का चक्कर लगा रहें हैं,लेकिन अब तक नहीं आवास आवंटन नहीं हुआ,हम मेहनत करके किसी तरह से परिवार का भरण पोषण करते हैं। हम आशा में थे,कुछ सरकारी सहयोग हो जाता तो घर बना लेते,इसी आशा में मेरा घर ध्वस्त हो गया। उन्होंने प्रखंड प्रशासन से आवास योजना आवंटित करने की मांग की,ताकि मेरे परिवार के सर पर छत नसीब हो सके।






