पांच लाख की फिरौती मांगने वाले दो अधियुक्त गिरफ्तार –

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – दिवाकर पाण्डेय

लखीमपुरखीरी – उत्तर प्रदेश

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद खीरी द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अवैध शस्त्र बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सम्पूर्णानगर पुलिस के द्वारा श्री दरबारा सिंह पुत्र स्व0 श्री तेजा सिंह निवासी मझरा पश्चिम (बडा मझरा) थाना सम्पूर्णानगर जिला खीरी से फोन पर 05 लाख रूपये की मांग करने व न देने पर जान से मारने की धमकी दिये जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर दिनांक 16.09.21 को पंजीकृत किये गये मु0अ0सं0 195/21 धारा 507 /386 भादवि का सफल अनावरण करते हुये अभियुक्तगण 1. अमृतपाल सिंह पुत्र जोगा सिंह नि0 ग्राम मंसूरी फार्म महंगापुर थाना सम्पूर्णानगर जिला खीरी 2. हरजिन्दर सिंह पुत्र टहल सिंह नि0 ग्राम भुरजनिया फार्म थाना हजारा जिला पीलीभीत को आज दिनांक 19.09.2021 को समय 11.15 बजे गदनिया तिराहा वहद ग्राम गदनिया से गिरफ्तार किया गया। अभि0 अमृतपाल उपरोक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 196/21धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अमृतपाल सिहं उपरोक्त पंजीकृत किया गया है। तथा अभियुक्त हरजिन्दर उपरोक्त के कब्जे से धमकी देने हेतु इस्तेमाल किया गया मोबाइल बरामद हुआ है। अभियुक्तगणों का चालान न्यायालय किया गया है।

Leave a Comment