8 महीने बाद अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचेंगे पीएम मोदी, 1500 करोड़ की परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

wp-1626327514396.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – टी एन सिंह

वाराणसी – उत्तर प्रदेश

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10.30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
  • पीएम मोदी सुबह 11.00 बजे बीएचयू हेलीपैड सभास्थल लोकार्पण शिलान्यास. 1583 करोड़ की 280 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी का संबोधन भी होगा.
  • प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 12.15 पर रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे और रुद्राक्ष का लोकार्पण करेंगे. कन्वेंशन सेंटर के उद्घाटन के बाद भी पीएम मोदी का संबोधन होगा.
  • दोपहर 2.00 बजे पीएम मोदी एमसीएच विंग में डॉक्टरों से बातचीत करेंगे.
  • प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 3 बजे काशी से रवाना हो जाएंगे.
    पीएम मोदी ‘रुद्राक्ष’ का करेंगे उद्घाटन
    वाराणसी दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं सम्मेलन केंद्र ‘रुद्राक्ष’ (Rudraksh) का उद्घाटन करेंगे, जो प्राचीन शहर काशी की सांस्कृतिक समृद्धि की झलक को दिखाने वाला होगा. अधिकारियों ने बताया कि इस सम्मेलन केंद्र में 108 रुद्राक्ष लगाए गए हैं और इसकी छत शिवलिंग के आकार में तैयार की गई है. यह पूरी इमारत रात में एलईडी लाइट से जगमगाएगी. यह दो मंजिला केंद्र सिगरा इलाके में 2.87 हेक्टेयर भूमि पर बनाया गया है और इसमें 1,200 लोगों के बैठने की क्षमता है.
    पीएम मोदी काशी को देंगे 1500 करोड़ की सौगात
    जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी से सहायता प्राप्त वाराणसी इंटरनेशनल कोऑपरेशन एंड कन्वेंशन सेंटर (वीसीसी) के मुख्य हॉल को जरूरत पड़ने पर छोटे स्थानों में डिवाइड किया जा सकता है. अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी वाराणसी के दौरे में 1,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं (Multiple Development Projects) का उद्घाटन करेंगे या उनकी आधारशिला रखेंगे.

About the Author

Leave a Reply