तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – टी एन सिंह/विष्णु गुप्ता
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में पड़ने वाले मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का नाम परिवर्तित कर बनारस कर दिया गया है।
अब इस स्टेशन का नाम हिन्दी में बनारस,अंग्रेजी में BANARAS तथा स्टेशन का कोड BSBS होगा। इसके साथ ही इस स्टेशन की नाम पट्टिका पर संस्कृत और उर्दू में भी इसका नाम अंकित किया गया है।
सरकार द्वारा उठाये गए इस कदम को लेकर बनारस की आम जनता में काफी उत्साह है उनका कहना है कि सदियों से काशी को बनारस के नाम से जाना जाता था परन्तु कुछ दशकों से बनारस अपने नाम के अस्तित्व को खो चुका था इस सरकार द्वारा किये गए कार्य की काशी की जनता भूरी भूरी प्रसंशा कर रही है






