संविदाकार्य कर रहे प्राकृतिक पहाड़ो का दोहन, महकमा मौन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विशाल गुप्ता

बीजपुर / सोनभद्र

बीजपुर । स्थानीय परियोजना के ग़ांधी धाम कालोनी के पास सुरक्षित वन क्षेत्र में मशीनों से मिट्टी खनन और परिवहन से वन संपदा को भारी क्षति हो रही है मामले में वन दरोगा सहित समूचा अमला मौन है। जानकारी के अनुसार ग़ांधी धाम कालोनी के पास राख फीलिंग करने वाली एक कार्यदायी संस्था के कर्ताधर्ता वन बिभाग से मिली भगत कर पहाड़ों की मिट्टी खनन करने में लगे हुए हैं। अबैध खनन और परिवहन से पहाड़ी एरिया में खूबशूरती बिखेर रहे प्राकृतिक धरोहर दिन प्रति दिन कुरूप होते जा रहा हैं तो मिट्टी खनन के दौरान पहाड़ पर छोटे बड़े पेड़ पौधे काटे जाने से जहाँ परियोजना के आसपास की आबोहवा और पर्यावरण प्रदूशित हो रहा है वहीं कई मशीनों और डंफरों के रात दिन गड़गड़ाहट से आसपास की बस्ती में आवाद लोगों की रात में नींद हराम हो गयी है। सूत्रों से मिली जानकारी पर गौर करें तो खनन कर्ता पहले राख फीलिंग करते हैं उसके बाद ऊपर से मिट्टी डाल कर उसको ढंक देते हैं। बताया जाता है कि इलाके में यह कार्य अनेक स्थानों पर लम्बे समय से हो रहा है और मिट्टी खनन इसी पहाड़ी से कर के परिवहन किया जा रहा है। इसबाबत वन रेंज अधिकारी जरहा मु० जहीर मिर्ज़ा से जब जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो इस पर कुछ भी बोलने से वे मना कर दिए।

Leave a Comment