
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – इब्राहिम खान
19 ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों ने गांवो के सर्वांगीण विकास हेतु लिया प्रशिक्षण
दुद्धी/ सोनभद्र|राष्ट्रीय ग्राम स्वराज्य अभियान अंतर्गत नवनिर्वाचित प्रधानों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम धनौरा प्राथमिक विद्यालय पर आज से प्रारंभ हो गया , आज 19 गांवो के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने गांवो को उन्मुखीकरण व सर्वांगीण विकास किये जाने हेतु प्रशिक्षण लिया|
इस दौरान सभी 19 गांवों के ग्राम प्रधानों ने मंडल ट्रेनर से वर्चुअल ( प्रोजेक्टर) के माध्यम से गाँव के सर्वांगीण विकास कैसे किया जाना है इसका ट्रेनिंग लिया , सुबह 10 बचे से शुरू हुई वर्चुअल ट्रेनिंग शाम के 5 बजे तक लगातार प्रशिक्षण लिया ,इस बीच दोपहर में ग्राम प्रधानों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी| इस मौके पर प्रभारी सहायक विकास अधिकरी पंचायत राघवेंद्र सिंह ,ग्राम विकास अधिकारी भारत भूषण भारती ,चांदनी गुप्ता , संजय यादव के साथ घूमा प्रधान रामप्रसाद ,केवाल प्रधान दिनेश यादव , हरपुरा प्रधान मनोज कुमार ,पकरी प्रधान ज्वाला प्रसाद के साथ अन्य ग्राम प्रधान मौजूद रहें|






