प्रगतिशील किसान को तकनीकी एवं रोजगार परक उन्नत खेती को देखने खेत पर पहुंचे एसडीएम रमेश कुमार

wp-1626875498071.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – राहुल चन्दन
दुद्धी/सोनभद्र

तहसील के प्रगतिशील किसान श्री राधेश्याम व सुनील कुमार पुत्र श्री मथुरा प्रसाद ग्राम दुम्महान विकास खंड दुद्धी के फार्म पर तकनीकी सहायक/बीज गोदाम प्रभारी दुद्धी के साथ भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। किसान द्वारा मचान विधि से करेला की खेती , बैगन की खेती और अगेती फूलगोभी की खेती का बारीकी से निरीक्षण किया गया। किसान के साथ किसान एवं स्वयं का अनुभव साझा किया गया।
किसान द्वारा मंडी में सब्जियों के मूल्य में दैनिक उतार चढ़ाव और लागत के सापेक्ष दाम मिलने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गयी।
मंडी समिति के सभापति के रूप में आज का दौरा किया गया । किसानों से उनके खेत पर ही वार्ता करके उपज की बिक्री और बेहतर मूल्य प्राप्त होने के विषय पर चर्चा की गई । ज्ञात कराना है कि कृषि के संदर्भ में प्रगतिशील किसानों के बीच में पूर्व में भी रोजगार परक उन्नत खेती को लेकर किसानों के खेतों में पहुंचकर तकनीकी ज्ञान के अपने अनुभव को साझा उप जिलाधिकारी दुद्धी के द्वारा किया जाता रहा है, कई किसानों ने एसडीएम दुद्धी के बताएं मार्ग पर चलकर उन्नत खेती में तकनीकी प्रयोग कर लाभान्वित हुए हैं l

About the Author

Leave a Reply