तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान/विष्णु गुप्ता
दुद्धी/ सोनभद्र
स्थानीय क़स्बा स्थित ईदगाह में आज तयशुदा समय पर ईदुल अजहा की नमाज पढ़ाई गई , हाफिज सईद अनवर ने अकिदतमंदो को पूरे एहतराम के साथ नमाज अदा कराई ,इस दौरान मुस्लिम बंधुओ ने पूरे विश्व में अमन सुख चैन की कामना अल्लाह से की| ईदगाह में सचिव फतेह मुहम्मद ,हाजी फैजुल्लाह ,एजाजुल हुदा ,रिजवान अहमद, खालिद कमाल,सरफराज आलम ने बकरीद ( ईदुल अजहा)की नमाज अता की | वह दूसरी तरफ दुद्धी नगर कस्बे में मुस्लिम भाइयों ने अपने अपने घरों में ईदुल अजहा की नमाज़ अदा की इस दौरान पूरे नगर में सुरक्षा चाक चौबंद इंतेजाम थे ,त्यौहार में कोई खलल ना हो इसके लिए हर नुक्कड़ व तिराहे पर भारी संख्या में पीएसी व पुलिस बल तैनात थे|प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह व एसआई संजय सिंह ने पूरे नगर में चक्रमण करते रहें|
जिले से एडिशनल एस पी डा ० राजीव कुमार सिंह ए डी एम आशुतोष दुबे दुद्धी उपजिलाधिकारी रमेश कुमार सी ओ रामआशीष यादव तहसील विकास पाण्डेय
ईदुल अजहा के मौके पहुच कर जायजा लिए
अपने घरों में पूर्व सदर मु o अयुब ख़ान कल्लन खां पूर्व सदर आदिल खा गोस मू o खां सलीम खा गब्बु ख़ान चर्कू खा टुन्नु खा जिशान ख़ान आकिल ख़ान उमेर उमेर खा सज्जू खान सामी खान सभी खान परिवार के सदस्यों ने ईदुल अजहा की नमाज़ अदा की और मुल्क केअमन शान्ति के लिए दुआ मांगी








