
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – संतोष कुमार सोनी
शक्तिनगर / सोनभद्र
शक्तिनगर सोनभद्र खड़िया बाजार से कोटा जाने वाले मार्ग में लगभग दो सौ मीटर सड़क पूरे तरीके से गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। रोजाना एक दो वाहन बेहद बुरी तरीके से फस जाते है। सड़को में हो चुके बड़े-बड़े कई गड्ढे जो लोगो के शलिए मौत के किसी मंजर से कम नही है। इन दिनों खडिया-कोटा मार्ग से जाने-आने तमाम भारी भरकम वाहन रोजाना सड़को में हो चुके गड्ढो में फस जाते है। और ऐसे में चालक बेहद परेशान हो जाते है।






