वैक्सीन ना लगने से नाराज महिलाओं सहित ग्रामीणों ने प्रदर्शन

wp-1627084626609.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाज़ीपुर बिरनो स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत बोगना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को कोविड वैक्सीन ना लगने से नाराज महिलाओं सहित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन उपलब्ध ना होने से ग्रामीण उग्र हो गए और प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र पर ग्रामीणों को बुलाकर पिछले 5 दिनों से वैक्सीन न होने का हवाला देकर लौटा दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मनोज कुमार से संपर्क करने पर वैक्सीन ना होने का हवाला दे रहे हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग को बताया कि यदि 2 दिन के भीतर गांव के ग्रामीणों को कोविड-19 कब 13 नहीं लगा तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे इस मौके पर गीता यादव शकुंतला देवी,राजेश चौहान,दिनेश चौहान,राजेन्द्र चौहान,सुनैना देवी वकील राम,पुष्पा देवी आदि लोग थे।

About the Author

Leave a Reply