तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज कोविड-19 संक्रमण के खिलाफ शीर्ष संगठन के निर्देशानुसार तीन दिवसीय विशेष टीकाकरण महा अभियान के आज प्रथम दिन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिले भर के कोविड वैक्सीनेशन केंद्रों पर जाकर स्थिति का आकलन किया तथा टीकाकरण के लिए लोगों का उत्साह वर्धन किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंधऊ तथा जिला चिकित्सालय गाजीपुर कोविड हेल्प डेस्क पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने उपस्थित रहकर स्थिति को देखा और बताया की इस टीकाकरण अभियान मे जनता स्वयं जागरूक हो इस लक्ष्य मे सहयोगी हो चुकी है।उन्होंने बताया की केन्द्र तथा प्रदेश की सरकार एवं भाजपा संगठन के विशेष प्रयास से जनता मे जागरूकता बढी है।इस अवसर पर अजीत सिंह, राहुल राम,शशिकान्त शर्मा आदि उपस्थित रहे।
मनिहारी।18 से उपर के सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए प्रत्येक ग्राम सभा के लोगों को वैक्सीनेशन युक्त बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के विशेष वैक्सीनेशन अभियान (23, 24 व 25 जुलाई) के अवसर पर आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी पर उ प्र श्रम कल्याण परिषद के सदस्य डा मूराहू राजभर ने लोगों को प्रेरित कर टीकाकरण कराया ।इस अवसर पर जिला सहकारिता प्रकोष्ठ के सुशील सिंह, मंडल अध्यक्ष हंसराज राजभर,नितू जायसवाल, महामंत्री चन्द्रकान्त सिंह, मंडल मंत्री मोनू राम, मनोज जायसवाल, स्वास्थ्य केन्द्र मनिहारी पर उपस्थित रहे जहाँ आज 780 लोगों का टीकाकरण हुआ।
रेवतीपुर। रेवतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वेक्शिन टीकाकरण कार्यक्रम में रेवतीपुर मंडल अध्यक्ष ललन सिंह,मंडल मंत्री हरिपाल राय उपस्थित रहे।






