कार्यकारी निदेशक (रिहंद) बालाजी आयंगर सहित स्टेशन के सात अन्य कर्मचारी हुये सेवानिवृत दी गई भावभीनी विदाई

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विशाल गुप्ता

बीजपुर – सोनभद्र

एनटीपीसी रिहंद स्टेशन के कार्यकारी निदेशक बालाजी आयंगर के साथ रिहंद स्टेशन के अन्य सात कार्मचारियों को सेवानिवृत होने पर शनिवार को स्टेशन के प्रशासनिक भवन परिसर में भावभीनी विदाई दी गयी | विदाई समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित सेवानिवृत हो रहे कार्यकारी निदेशक (रिहंद) बालाजी आयंगर नें अपने सम्बोधन में रिहंद स्टेशन में बिताए गए अपने कार्यकाल के अनुभव को कर्मचारियों के समक्ष बांटते हुये एनटीपीसी रिहंद स्टेशन को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सभी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया |
उन्होने कर्मचारियों द्वारा विकसित की गयी एनटीपीसी की कार्य संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए कर्मचारियों की लगन, निष्ठा एवं मेहनत को प्रगति का मूल कारण बताया | मानवीय मूल्यों पर लगातार चलने पर ज़ोर देते हुये श्री आयंगर नें कहा कि मूल्यों पर आधारित संगठन ही तरक्की करता है ।इस दौरान सेवानिवृत हो रहे अन्य कर्मचारियों नें भी बारी-बारी से रिहंद स्टेशन में बिताए गए अपने कार्यकाल एवं अनुभव को उपस्थित कर्मचारियों के बीच साझा किया |
कार्यकारी निदेशक श्री आयंगर एवं सेवानिवृत हो रहे अन्य सातों कर्मचारियों को अंगवस्त्र एवं उपहार दे कर उन्हें सम्मानित किया गया | सेवानिवृत हो रहे अन्य कर्मचारियों में वरिष्ठ प्रबन्धक (स्टोर) दीन दयाल सिंह , उप प्रबन्धक (प्रचालन ) राज कुमार सिंह , चिकित्सा विभाग के डॉ कुनाल सिंह , अभियंता (सीएचपी) कृष्ण मुरारी , अभियंता (प्रचालन) राम नारायण , अवर अभियंता (प्रचालन) गुलाम मुस्तफा के साथ-साथ वरिष्ठ अटेंडेंट (प्रोजेक्ट ) रामपति के नाम शामिल हैं|
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य महाप्रबंधक , महाप्रबंधकगण , अपर महाप्रबंधकगण ,विभागाध्यक्षगण एवं विभिन्न यूनियन व एसोशिएशन के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment