स्नातक एमएलसी का दुद्धी आगमन 3 अगस्त को

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी – सोनभद्र

दुद्धी विधानसभा ,ब्लॉक ,सेक्टर के समस्त पदाधिकारी एवं पार्टी के जिला पंचायत क्षेत्र, पंचायत प्रधान तथा पार्टी के समस्त वरिष्ठ साथी एवं कार्यकर्ताओं दुद्धी विधानसभा की मासिक बैठक माह के प्रथम बुधवार को होती है l सपा के जिला पंचायत सदस्य व विधानसभा अध्यक्ष जुबेर आलम ने बताया कि इस बार विशेष माo आशुतोष सिन्हा एम.एल.सी विधान परिषद स्नातक खंड वाराणसी का आगमन 03 अगस्त दिन मंगलवार को 10:00 बजे दुद्धी डीसीएफ गोंडवाना भवन में होने जा रही है l इसलिए मासिक बैठक के साथ मुख्य रूप से उनके प्रथम आगमन पर गोंडवाना भवन दुद्धी में एक भव्य स्वागत समारोह आयोजन किया गया है इस कार्यक्रम के बाद 12:00 बजे दुद्धी सिविल बार में शपथ ग्रहण में बतौर मुख्य अतिथि उन्हें शामिल होना है l लिहाजा आप सब समय का विशेष ख्याल रखेंगे l
एमएलसी आशुतोष सिन्हा 03 अगस्त मंगलवार को गोंडवाना भवन व बार एसोसिएशन दुद्धी में मौजूद रहे गे l

About the Author

Leave a Reply