तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी – सोनभद्र
दुद्धी भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी, के प्राचार्य डॉ. नीलांजन मजूमदार के आदेशानुसार स्नातक प्रथम वर्ष (बी. ए.,बी. एस सी., बी. कॉम.) में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 2 अगस्त 2021से महाविद्यालय का वेबसाइट ( www.onlinebrdgpgc.org) प्रवेश आवेदन हेतु खोल दिया जाएगा। प्रवेशार्थियों को मेरिट के आधार प्रवेश दिया जाएगा।एक वर्ष गैप पर 5 प्रतिशत तथा 2 वर्ष गैप पर 10 प्रतिशत अंक काटकर मेरिट का निर्धारण होगा। दो वर्ष से ज्यादा गैप वाले अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकेंगे।उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी आरजू सिंह ने दिया।






