तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
पिपरी – सोनभद्र
प्रदेश की योगी सरकार श्रमिकों के हित में विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन कर रही है श्रमिकों के हित में हमेशा तत्पर है उसी क्रम में सरकार द्वारा जारी कुछ ऐसी योजनाएं जिनका प्रचार प्रचार प्रसार करने के लिए उप श्रम आयुक्त पिपरी ने बताया कि श्रम विभाग में प्रत्येक प्रकार की श्रमिकों एवं स्व नियोजित व्यक्तियों के लिए कोई न कोई योजना उपलब्ध है किंतु जानकारी के अभाव में वे उनका उचित लाभ प्राप्त नहीं कर सकते अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में विकास खंड कार्यालयों में कैंप लगाकर श्रम विभाग द्वारा लगाया गया है किंतु श्रमिकों तक सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पा रहा है नगरी क्षेत्र के श्रमिकों एवं स्व नियोजित व्यक्तियों के लिए योजनाओं में वृद्धि हुई है रिक्शा टैक्सी चालकों ठेला चलाने वाले फेरी वाले रेहड़ी पटरी वाले दुकानदारों नाई धोबी मोची आदि को असंगठित क्षेत्र की वेबसाइट पर पंजीकृत करा कर लाभान्वित कराया जा सकता है और साथ ही प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में पंजीयन कराया जा सकता है छोटे दुकानदारों का पंजीयन एनपीएस ट्रेडर्स के अंतर्गत कराया जा सकता है दुकानों में कार्यरत श्रमिकों को श्रम कल्याण परिषद की 2 योजनाओं तथा कारखानों में कार्यरत श्रमिकों को श्रम कल्याण परिषद के 8 योजनाओं से लाभान्वित कराया जा सकता है श्रमिक सभी प्रकार के निर्माण श्रमिकों को बीएसडब्ल्यू में पंजीयन कराकर लाभान्वित कराया जा सकता है इन सब के लिए उचित होगा कि नगर पालिका नगर पंचायत क्षेत्रों में कैंप का आयोजन किया जाए जहां पर ऐसे लक्षित समूह के व्यक्तियों विशेष रूप से मिसन शक्ति अभियान को सफल बनाए जाने हेतु लक्षित समूह की महिलाओं को आहूत कराकर उन्हें योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाए तथा जन सेवा केंद्र के ऑपरेटरों को लैपटॉप कंप्यूटर इंटरनेट के साथ टाइम पर बैठा कर वहीं पर जो व्यक्ति जिस योजना का पात्र पाया जाता है उसे उस योजना में यथा वांछित पंजीकृत कराया जाए या फार्म भरवाया जाए इसी क्रम में उप श्रम आयुक्त पिपरी ने बताया कि मिर्जापुर सोनभद्र और भदोही के नगर पंचायत व नगर पालिका परिषद में श्रम विभाग के लोग कंप्यूटर और लैपटॉप के साथ बैठकर सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को प्रचार प्रसार करते हुए उस दिन कैंप में जो आ जाएगा उसका कंप्यूटर के माध्यम से तत्काल पंजीकृत किया जाएगा ।






