तेज एक्सप्रेस न्यूज़ / संदीप सिंह
मिर्जापुर – उत्तर प्रदेश
मड़िहान थाना क्षेत्र के बभनी थपनवा गांव में घर के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय बच्चे की कुएं में गिरकर मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। देर रात बच्ची के शव को पूरे से ढूंढ कर किसी तरह बाहर निकाला गया।
बभनी गांव निवासी अनुज दुबे का 3 वर्षीय पुत्र दव्यिांश घर के बाहर खेल रहा था। दव्यिांश खेलते हुए जल से भरे कूप में चला गया। घर के लोग खेत पर गए थे। शाम खेत से वापस आने पर दव्यिांश की खोजबीन करने लगे। जब कूप में ग्रामीण देखे तो मासूम दिखाई पड़ा। परिजन मड़िहान सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनो ने शव का अंतिम संस्कार कर दिए।





