
तेज एक्सप्रेस न्यूज़ – मिर्जापुर
संदीप सिंह/ अमित सिंह
राजगढ़ क्षेत्र में तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से दो स्थानों पर बने रेलवे अंडरग्राउंड पुल में पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी चार पहिया, दो पहिया वाहनों को हो रही है जो जा नहीं पा रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने रेलवे विभाग से समस्या समाधान की मांग की है। मांग पूरा न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी।
धनसिरिया-मधुपुर मार्ग पर स्थित किसान इंटर कॉलेज के पास बना अंडरग्राउंड रेलवे पुल के नीचे पानी भर जाने से स्थानीय लोगों के तथा वाहनों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे विभाग का कहीं भी अता पता नहीं चल रहा है। अंडरग्राउंड पुल को पूरी तरह से टीन शेड से ढक दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात का पानी अंडरग्राउंड पुल में नहीं गया लेकिन नहर से आने वाला पानी नीचे-नीचे पुल में चला गया जिससे भर गया है। मंगलवार को आटो और दो बाइक सवार फंस गई। क्षेत्र के लोगों ने आक्रोश जताते हुए बताया कि पानी से बचने के चक्कर में लोग अपने वाहन इधर उधर लेकर चले गए। रेलवे विभाग के ठेकेदार मौके पर नहीं जा रहा है पानी कैसे निकलेगा कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं हो रहा है। इसी तरह धनसीरिया-सतौहा संपर्क मार्ग पर बना अंडरग्राउंड रेलवे पुल पर एक महीने से पानी भरा हुआ है। ग्रामीण अपने साधन से पानी निकालते हैं लेकिन रात भर में पानी भर जाता है रेलवे विभाग के ठेकेदार ने मनमाने तरीके से अंडरग्राउंड पुल बना दिया लेकिन पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। बाइक चालक गिर कर घायल हो जा रहे हैं। स्थानीय प्रतिनिधि, रेलवे विभाग व ठेकेदार को कोसते हुए आगे बढ़ रहे हैं।





