तेज एक्सप्रेस न्यूज़ / मिर्जापुर
संदीप सिंह/ अमित सिंह
समाजवादी पार्टी का 8 अगस्त को मड़िहान विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया है। वहीं शैलेश सिंह पटेल ने बताया कि पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कलाकार व पदाधिकारी सरकार की नाकामियों के प्रति लोकगीतों के माध्यम से बताएंगे। यह भी बताया कि बूथ पर जाकर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कलाकार ढोल व मजीरा के थाप पर लोंगों को सतर्क करेंगे। वहीं आठ अगस्त को कार्यक्रम में भाग लेने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम आएंगे।
इसकी जानकारी मड़िहान विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य शैलेश पटेल ने दी है।





