देखिये क्या हुआ जब ऊर्जा राज्यमंत्री पहुँचे पत्रकार के घर –

img_20210907_125247_744_7072557_835x547-m.jpg

तेज एक्सप्रेस न्यूज़ – संदीप सिंह

मिर्जापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के सोनबरसा खुर्द गाँव मे प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह अचानक से गाँव मे पहुँचे तो लोगो की कौतूहल भरी नजरे वाहनों के काफिले को निहारने लगी।थोड़ी देर में मंत्री जी का काफिला पत्रकार रामकुमार पटेल के घर के बाहर रुका।एक महीने से बीमार चल रहे पत्रकार का कुशलक्षेम पता करने पहुचें मंत्री जी को रामकुमार के अश्वस्त होने की सूचना सर्वप्रथम सोसल मीडिया के जरिये पता चला था।अतः अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद समय निकालकर मुख्यालय से अहरौरा के लिए अपने सहयोगियों के साथ पहुँच कर जल्द स्वस्थ होने का कामना करते हुए वापस अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गये।इस दौरान इमिलिया चट्टी चौकी प्रभारी अखिलेश पांडेय,राम ललित सिंह ग्राम प्रधान,राष्ट्रीय लोक दल के जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, प्रभुनारायन सिंह, रामबचन पाल, रामनरेश सिंह, डॉ अमलेश सिंह,अभय सिंह, रामसूरत सिंह, रामप्यारे सिंह समेत दर्जनों की शंख्या में लोग उपस्थित रहे।

About the Author

Leave a Reply