मुख्य सड़क पर महीनों से हुए जलजमाव में किसान नेताओ ने धान रोपकर किया विरोध

तेज एक्सप्रेस न्यूज़- संदीप सिंह

मिर्जापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग स्थित चित्त विश्राम तिराहे पर कई महीनों से जलजमाव में किसान नेताओं ने धान रोप कर किया विरोध। बता दें कि भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के मंडल अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ वीरेंद्र सिंह राजू के द्वारा संयुक्त रूप से चित्र विश्राम स्थित मुख्य सड़क पर महीनों से लगे जलजमाव में धान रोप कर विरोध प्रदर्शन किया इन किसान नेताओं द्वारा सड़क निर्माण के बाद मेंटेनेंस का जिम्मा देख रही एसीपी कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों को जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए बार-बार शिकायत की गई थी बावजूद इसके कंपनी और अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया इस वजह से जलजमाव के कारण प्रतिदिन इस सड़क पर दुर्घटनाएं होती रहती है किसान नेताओं ने जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए समस्या से निजात दिलाने की मांग की इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में जय सिंह पटेल किसान यूनियन सोमारू शर्मा, मुन्ना मौर्या ,बबलू, संतोष मौर्या, समेत भारी संख्या में किसान यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे

About the Author

Leave a Reply