
तेज एक्सप्रेस न्यूज़ संदीप सिंह (7068588286)
मिर्जापुर
जनपद के जिला पंचायत सभागार में बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या अनीता सिंह द्वारा कोविड-19 के मृत हुए लोगो के आश्रित चार बच्चो को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजनान्तर्गत स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ सदस्या द्वारा महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदस्या द्वारा बच्चो के शिक्षा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। सदस्या द्वारा सभी विभागों से कोविड-19 से मरने वाले परिवारां को चिन्हित करते हुए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजनान्तर्गत आवेदन पत्र भरवाये जाने हेतु निर्देश दिया गया, जिसपर शक्ति त्रिपाठी जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बताया गया कि कोविड-19 के कारण मृत हुए लोगो के बच्चो को चिन्हित करते हुए उन्हे योजनान्तर्गत लाभ प्रदान किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाती है। इसके अतिरिक्त कोविड-19 के कारण असहाय हुई महिलाओं को भी सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किये जाने जनपद के सभी विकास खण्डो में कैम्प कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है,सदस्या के समक्ष महिला उत्पीड़न यथा घरेलू हिंसा,दहेज उत्पीड़न, जमीनी विवाद,मानसिक उत्पीड़न, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, छेड़खानी, पाक्सो आदि से संबंधित कुल 23 मामले आये, जिसमें से 08 मामलो को तत्काल निस्तारित किया गया। इसके साथ ही महिलाओं को योजनाओं का लाभ प्रदान किये जाने हेतु पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, विकलांग पेंशन योजना, बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा संचालित योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के कैम्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।





