
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
भवनाथपुर से संवाददाता सतीश कुमार ठाकुर का रिपोर्ट
भवनाथपुर । आजसू पार्टी के भवनाथपुर प्रखंड कमिटी के अध्यक्ष ऋषि कुमार साहू एवं सचिव अनूप कुमार पासवान की अध्यक्षता में पंचायत असली उत्तरी पंचायत कमिटी का गठन किया गया। पंचायत अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार विश्वकर्मा के अलावे 21 सदस्यीय कमिटी बनाई गई। जिस में उपाध्यक्ष रवि भइया,सचिव अवधेश राम उपसचिव अमानत अंसारी,संगठन सचिव फिरोज अंसारी,कोषाध्यक्ष सरयु प्रजापति,ताज अंसारी, प्रवक्ता पंचम गुप्ता,मीडिया प्रभारी संजय चन्द्रवंशी, वही सदस्य में विनोद चन्द्रवंशी,संकेत भुइया,राजप पासवान, तुफैल अंसारी,सोनू शर्मा,अमित कुमार,गंगेश कुमार,अमित चन्द्रवंशी,रंजीत,अजय,मुकेश का नाम शामिल है।
सभी पंचायत कमेटी के पदाधिकारियों ने शपथ लिया कि आजसू पार्टी का निस्वार्थ भाव से काम करेंगे तथा गरीब लोगों का लड़ाई लड़ेंगे प्रखंड अध्यक्ष ऋषि कुमार सावन ने कहा कि पिछड़ी जाति के आरक्षण की मांग को लेकर दिनांक 8 तारीख को न्याय मार्च निकाली जाएगी तथा 9 तारीख से सभी पंचायतों में सामाजिक न्याय मार्च निकाली जाएगी।





