तेज एक्सप्रेस न्यूज़ – संदीप सिंह
राजगढ़ / मिर्जापुर
विकासखंड राजगढ़ के देवपुरा और रामपुर 33 गांव के तालाब में 3 मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हलचल है। मगरमच्छ के डर के चलते ग्रामीण अपने बच्चों और पशुओं को तालाब की ओर नहीं जाने दे रहे हैं क्योंकि 4 दिन पहले एक पशुपालक अपनी बकरियों को तालाब के किनारे चरा रहा था झाड़ी में चर रही बकरी को मगरमच्छ खींचकर पानी में ले जाने लगा, ग्रामीणों ने उसे देखा शोर मचाना शुरू किया तो पानी में खींच कर ले गए बकरी को मगरमच्छ ने छोड़ दिया परंतु बकरी मर चुकी थी, इसी प्रकार रामपुर 33 के कुसर बंधा में भी तीन मगरमच्छ दिखाई दिए थे ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी ग्रामीण आनंद प्रकाश सिंह श्री प्रकाश सिंह संजय कुमार सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि दिन में कभी तीनों मगरमच्छ दिखाई देते हैं बकहर नाले से सटे होने के कारण पानी के बहाव के चलते मछलियों को खाने के लिए चले आते हैं।
इस संबंध में वन विभाग के सिरसी रेंज के रेंजर पप्पू राम से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पानी के बहाव के कारण आने वाले मगरमच्छ के बच्चों को पकड़ना मुश्किल होता है फिर भी जल्द से जल्द इन्हें पकड़ा जाएगा।





