प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना महोत्सव मनाया गया

IMG-20210805-WA0202.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विनोद गुप्ता


समस्त सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर अनाज वितरण किया गया।

मोदी योगी फोटोयुक्त झोला हुआ वितरण

सुरक्षा की दृष्टि से बभनी पुलिस क्षेत्र में करती रही चक्रमण

सागोबांध। सोनभद्र।प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना में शुमार समस्त सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर भाजपा नेताओं के समक्ष आज प्रधानमंत्री गरीब योजना के अंतर्गत राशन वितरण किया गया। सुबह से ही सभी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर लोगों का काफी जमावड़ा था। इस योजना के तहत सभी लाभार्थियों को एक झोला में मिलने वाले गेहूं और चावल को भर कर दिया गया। लाभार्थी झोले में राशन पाकर बहुत खुश दिखाई दिए। बैना में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामाशंकर को अध्यक्ष नामित करके व ग्राम प्रधान राम रतन के समक्ष प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना दिया गया। इसी तरह सागो बांध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोपाल गुप्ता व भाजपा उपाध्यक्ष रामचरण जायसवाल के समक्ष लाभार्थियों को अन्न दिया गया। आपको बताते चलें कि भारत सरकार ने कोविड-19 महामारी को देखते हुए नवंबर 2021 तक अंत्योदय कार्ड धारक व पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को मुफ्त अनाज दे रही है। आज पूरे प्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना महोत्सव मनाया गया।।लाभार्थियों को बार-बार झोला , बोरा की झंझट से दूर करने के लिए सरकार उनको झोला दे रही है। अब लाभार्थी हमेशा दिए गए झूला में ही राशन ले जाएंगे। आज सभी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर 100- 100 झोला में राशन दिया गया। कोटेदार विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्ड धारकों को झोला दिया जाएगा परंतु प्रथम चरण में प्रत्येक सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को 100 बैग ही मिले हैं। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता रमाशंकर, प्रधान रामरतन, बीडीसी अयोध्या प्रसाद, सहित सभी ग्रामीण उपस्थित रहे। वहीं सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम में बभनी उप निरीक्षक तेज बहादुर राय,कां राजेंद्र प्रसाद यादव सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे।

About the Author

Leave a Reply