
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान / राहुल चन्दन
दुद्धी, सोनभद्र।
इन्हरव्हिल क्लब दुद्धी द्वारा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छायादार एवं फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। क्लब के सदस्यों ने नींबू, नाशपाती, चंपा, गुलमोहर, करौंदा, चक्रेसिया समेत अनेक प्रजाति के छायादार और फलदार पौधे कैमूर वैली, बनवासी सेवा आश्रम परिसर में रोपे गए। क्लब की अध्यक्षा तारा जायसवाल सचिव मनोरमा जायसवाल ने कहा कि क्लब का उद्देश्य पर्यावरण को संरक्षित करना बहुत ही जरूरी है। लगातार पेड़ो की कटान से पर्यावरण को बहुत ही हानि हो चुकी है। अब लोगों को जागरूक होकर ज्यादा से ज्यादा पेड़ों को लगाया जा सके यही प्रयास करना है। इस दौरान क्लब की सदस्या माधवी जायसवाल, राखी जायसवाल, मनोरमा जायसवाल, लीना जायसवाल, अनुपमा जायसवाल, लता, चिंता, स्वाति, कृष्णा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।






