शिक्षामित्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर एमएलसी स्नातक को सौंपा ज्ञापन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी – सोनभद्र

ब्लॉक संसाधन क्षेत्र के शिक्षामित्रों ने एमएलसी स्नातक आशुतोष सिन्हा को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन पत्र सौंपा। शिक्षामित्र संघ ब्लॉक अध्यक्ष दुद्धी अशोक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शिक्षामित्रों ने आशुतोष सिन्हा से पूर्ण शिक्षक का अधिकार, लगभग 5 हजार मृतक शिक्षामित्रों को मुवावजा सहित योग्यता अनुसार कार्य और वेतन की मांग करते हुए कहा कि सरकार हमे पूर्ण रूप से शिक्षक का दर्जा देकर पूर्ण वेतन दे या फिर हम उस काबिल नही हैं तो बाहर कर दे। इस महंगाई में अल्प वेतन से परिवार का भरण पोषण कैसे करेंगे। उन्होंने कहा कि एमएलसी स्नातक आशुतोष सिन्हा ने विधान परिषद में शिक्षामित्रों के हित मे पहले मुद्दा उठा चुके हैं। हमे बहुत उम्मीद है कि शिक्षामित्रों के हित मे हमारी मांगो को सदन के माध्यम से उचित न्याय दिलाएंगे। इस दौरान धमेंद्र सिंह (धरमु), निरंजन अग्रहरि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment