!! लउवा नदी पुलिया निर्माण में तेजी लाने के लिये भाजपा मण्डल दुद्धी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के नाम दिया ज्ञापन !!

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

पिछले कई महीनों से निर्माणधीन लउवा नदी पुलिया के निर्माण में हो रही देरी के कारण भाजपा मण्डल दुद्धी के महामंत्री मनीष जायसवाल ने अपने लेटर पैड के माध्यम से दुद्धी उपजिलाधिकारी को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन दिया !ज्ञापन में दुद्धी रीवा रांची मार्ग पर लउवा नदी पुलिया का निर्माण काफी धीमी गति से कराया जा रहा है जिससे दुद्धी के साथ अन्य जगह के लोगो को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है तथा दुद्धी से जिला मुख्यालय जाने के लिये डायवर्जन मार्ग से लगभग 25 किलोमीटर घूम कर जाना पड़ रहा है जिससे लोगो मे काफी नाराजगी है!वही वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश अग्रहरी, मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह,भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष सुमित सोनी ने उपजिलाधिकारी को मौखिक रूप से भी इस समस्या के बारे में बताया कि अगर कोई बीमार व्यक्ति को दुद्धी से रेफर किया जाता है और वह समय रहते जिला अस्पताल तक नही पहुँचता है तो उसकी जान भी जा सकती है,यात्रियों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है अगर कोई सवारी 25 किलोमीटर घूम के जा रही है तो यात्री को अतिरिक्त किराया भी देना पड़ रहा है,व्यपारियो को भी ट्रांसपोर्टिंग में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, इस तरह की कई प्रकार की समस्या उस पुलिया से जुड़ी है जिसका जल्द से जल्द निस्तारण कराने के लिये भाजपा कार्यकर्ताओं उपजिलाधिकारी को कहा और साथ ही यह भी मांग की की फ़िलहाल उस पुलिया के पास कुछ भी इंतजाम कर के सभी गाड़ियों का आवागमन चालू किया जाए!इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नंदलाल अग्रहरी,सेक्टर संयोजक मनोज पटेल,आईटी सह संयोजक कौशलेन्द्र प्रताप मौजूद रहे!!

Leave a Comment