तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – भाष्कर चतुर्वेदी
बभनी / सोनभद्र
विकास खण्ड बभनी के दो परीक्षा केन्द्रो पर जवाहर नवोदय की परीक्षा आयोजित होना है।इसके लिए विकास खण्ड के राजकीय इण्टर कालेज चपकी व दक्षिणाचंल ग्रामोदय इण्टर कालेज परीक्षा केन्द्र के रूप चयनीत है।
खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि दिनांक 11 अगस्त को जवाहर नवोदय की परीक्षा होना है जिसके लिए बभनी के दक्षिणाचंल ग्रामोदय इण्टर कालेज बभनी व राजकीय इण्टर कालेज चपकी केन्द्र के रूप मे निर्धारित है।इस दौरान राजकीय इण्टर कालेज इण्टर कालेज चपकी में कुल 504 परीक्षार्थी व दक्षिणांचल इण्टर कालेज बभनी में कुल 409 परीक्षार्थी परीक्षा देगे।परीक्षा की तैयारी के उद्देश्य से विद्यालय प्रबन्धन को सूचित किया जा चुका है।बुधवार ग्यारह अगस्त को परीक्षा 11.30बजे से 1.30 बजे तक होगी।श्री कुमार ने बताया कि इस परीक्षा मे परिषदीय विद्यालयों व मान्यता प्राप्त विद्यालयों से कक्षा पाच उत्र्तीण छात्र प्रतिभाग करेगे ।






