तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विशाल गुप्ता
बीजपुर – सोनभद्र
स्थानीय थाना क्षेत्रान्तर्गत मिटिहनी के पास रिहंद जलाशय में शुक्रवार सायं नहाने गए दो युवक डूब गए जिसमें एक को गंभीर अवस्था मे रिहंद के धन्वंतरि चिकित्सालय भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई व दूसरे की तलाश जारी है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीजपुर बाजार निवासी कुछ युवक शुक्रवार की सायं मिटिहनी स्थित रिहंद जलाशय में नहाने के लिए गए थे इसी दौरान दो युवक वैसी खान पुत्र मरहूम सरताज उम्र 18 वर्ष व सिमतेश पुत्र फिरोज अंसारी उम्र 15 वर्ष पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए जिस पर अन्य साथियों के शोर मचाने पर कुछ ट्रक ड्राइवरों ने वैशी खान को बाहर निकाला जिसे तत्काल धन्वन्तरि चिकित्सालय भेजा गया जहाँ उसकी मौत हो गई ।
सूचना पर एन टी पी सी प्रबंधन सहित सी आई एस एफ व स्थानीय पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे ।
समाचार लिखे जाने तक दूसरे की तलाश जारी है ।।






