तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
देवकली – गाजीपुर
क्षेत्र में मौसमी बीमारियों से लोगों को बचाने के लिए “सचल अस्पताल एक्सप्रेस“ द्वारा भी गाँव-गाँव जाकर लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करके उनमें दवा का वितरण किया जा रहा है। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल बन चुके मनोज सिन्हा व रिलायन्स के सौजन्य से ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा सुविधा प्रदान करने हेतु चलाये जा रहे ‘सचल अस्पताल एक्सप्रेस’ द्वारा मनोज सिंह की पहल पर शुक्रवार को पहली बार सेहमपुर गांव में शिविर लगाकर लगभग 120 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क दवा वितरण किया गया। भाजपा नेता ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सचल अस्पताल एक्सप्रेस की गाड़ी सुबह 10 बजे सेहमपुर गांव में पहुंची। जिसमें डॉ. प्रमोद शर्मा, नर्स तरन्नुम, फार्मासिस्ट सुनील व सहयोगी सुदेश की टीम ने 120लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद मरीजों के स्वास्थ्य की जांच भी की और समस्या के अनुसार निःशुल्क रूप से दवा का वितरण भी किया। बताया कि शिविर में मुख्य रूप से बुखार, खाँसी, चर्मरोग, घुटने का दर्द, बीपी, शुगर, अस्थमा, दाद, खुजली तथा गैस आदि रोगों के मरीज रहे। मौके राजू मौर्य लक्ष्मण मौर्य आदित्य सिंह अंकुर सिंह राहुल कुशवाहा रोहित कुशवाहा अंकित कुशवाहा जय श्री कुशवाहा रमेश कुशवाहा प्रिया कुशवाहा रूबी सिंह भाजपा युवा नेता हर्ष सिंह मौजूद रहे ।।






