एन टी पी सी रिहंद परियोजना के स्टेज 1 ( यूनिट 2 ) में लगी आग, लाखों का नुकसान ।।

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विशाल गुप्ता

बीजपुर / सोनभद्र

एनटीपीसी रिहंद परियोजना स्थित स्टेज 1 के यूनिट 2 में मंगलवार की सायं अचानक आग लग गई जिससे अफरातफरी मच गई ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सायं परियोजना स्थित स्टेज -1 के यूनिट -2 में स्विच ट्रिप होने की वजह से स्पार्क हुआ जिससे आसपास की केबल ने आग पकड़ लिया देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया ।

सूचना मिलते ही सीआईएसफ उप समादेष्टा प्रदीप कुमार सहायक समादेष्टा ( फायर ) देवचंद ने मौके पर पहुंचकर 3 फायर टेंडर की गाड़ियों को घटनास्थल पर लगा कर आग पर काबू पाने के लिए ऑपरेशन चलाया फायर टेंडर एवं फायर स्टाफ के त्वरित कार्यवाही की वजह से जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया ।
घटना में किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है पर लाखों की क्षति की आशंका जताई जा रही है ।

Leave a Comment