पुलिस प्रशासन को बदनाम कर अपनी राजनीति चमकाने में लगे लोग

926731-virat-kohli-2.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – दिवाकर पाण्डेय

लखीमपुर खीरी – उत्तर प्रदेश

बरवर चौकी क्षेत्र में रूपराम पुत्र प्रसादी निवासी पिपरिया धनी परगना अटवां पिपरिया थाना मोहम्मदी खीरी जिन्होंने जमीन गाटा संख्या 69/28/0.809हे. को 2018 में विक्रेता छेदाना पुत्री नंकाई (ननकाई पुत्र रोशन) निवासी बरवर से खरीदी थी। विपक्षी रामभजन पुत्र ननकाई (ननकाईं पुत्र मूला) निवासी बरवर ने आरोप लगाया है कि हमारी भूमि पर जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है जबकि इनके द्वारा न्यायालय तहसीलदार के यहां से अपना केस 01/02/2018 को हार चुके थे ।
जिसके बाद भी नगर के कुछ नेता गरीबों को बलगला कर अपनी राजनीत को चमकाने में लगे हुए है साथ ही चौकी प्रभारी बरवर की बदनाम कर छवि धुमिल करने में लगे हुए हैं । लेकिन सत्यता यह है कि रूपराम पुत्र प्रसादी की जमीन है वह अपने खेत में खड़ी लिपिटिस और चांदी और ढांचा का पेड़ कटा रहा था वन दरोगा माया प्रकाश से जानकारी लेने पर बताया कि जो पेड़ कटे है उनका कोई परमिशन नही होता है और अन्य पेड़ों का परमिशन वन विभाग के द्वारा रूपराम को दिया जा चुका है , विवाद की सूचना चौकी प्रभारी को मिली उक्त भूमि पर विवाद की स्थिति देखते हुए चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर कार्य को रुकवा दिया और दोनों पक्षों को उपजिलाधिकारी मोहम्मदी के वहां अपने प्रकरण के निस्तारण हेतु भेज दिया था जब से लेकर अब तक कटान का कार्य बंद है मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है ।

About the Author

Leave a Reply