बीना परिक्षेत्र मे महीने भर के भीतर हुई आधा दर्जन चोरी, कर्मियों मे हड़कंप

बंद आवास का कुण्डी ताला तोड़कर लाखों को हुई चोरी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – संतोष कुमार सोनी

शक्तिनगर – सोनभद्र

शक्तिनगर । बीना पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बंद आवासों को निशाना चोरों ने बानना शुरू कर दिया है. अब तक हुई महीने भर के भीतर आधा दर्जन चोरी से कर्मियों मे हड़कंप मचा हुआ है.एनसीएल बीना परियोजना आवासीय परिसर स्थित आवास संख्या एम-674 में बीते सोमवार रात अज्ञात चोरों द्वारा निशाना बनाते हुए ताला कुंडी तोड़कर आवास के अंदर घुस लाखो रुपये के कीमती समान चोरी कर फरार हो गए मंगलवार सुबह अगल-बगल के पड़ोसियों ने ताला टूटा देखकर भुक्तभोगी सहित स्थानीय पुलिस को सूचना दी मौके पर पंहुची पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।बताया जा रहा है कि भुक्तभोगी पूरन प्रसाद मंडला बीना परियोजना में बतौर ड्रगलाइन आपरेटर पद पर कार्ययत है वह बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हैं वे अपने इलाज हेतु सपरिवार कही अन्यंत्र गए हुए हैं चोरी की घटना की जानकारी होते ही रेहटा गांव निवासी रिश्तेदार स्थानीय प चौकी पंहुच पुलिस को सूचना दी है।पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।उधर आये दिन बीना क्षेत्र में हो रही चोरी व छिनैती की घटनाओं से परियोजना कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है उन्होंने अपने आप को असुरक्षित महसूस कर पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग किया है।

About the Author

Leave a Reply