पर्वतारोहण मे कानपुर के नाम, कीर्तिमान

926717-ruturaj-gaikwad-ipl.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ल
कानपुर- उत्तर प्रदेश

कानपुर शहर के पर्वतारोही पारुल सिंह ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी 5642 मीटर की माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा लहराया। उनकी इस सफलता से न सिर्फ देश का तिरंगा ऊंचाई तक पहुंचा है बल्कि कानपुर की शान में भी चार चांद लग गए हैं। पारुल सिंह को कानपुर के खिलाड़ियों ने शान बताया है तो उनका स्वागत भी जबरदस्त किया गया है। इससे पहले पारुल कई महाद्वीपों की पर्वत श्रृंखला पर जीत का परचम लहरा चुके हैं। उनका अगला लक्ष्य अब एवरेस्ट और सात महाद्वीपों की चोटी पर फतह करना है।
श्याम नगर निवासी पारुल सिंह ने 22 साल की उम्र में पर्वतारोहण में कई उपलब्धियां अपने नाम दर्ज कराईं। पारुल ने बताया कि यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस को फतह करने में उन्हें महापौर प्रमिला पांडेय ने मदद की। उन्होंने आर्थिक रूप से मदद कर मेरा मार्गदर्शन किया। पारुल ने कहा कि अगर इस प्रकार से जरूरतमंद खिलाडिय़ों की मदद की जाए तो कई प्रतिभावान खिलाड़ी लक्ष्य को जरूर प्राप्त करेंगे। उनका अगला लक्ष्य एवरेस्ट व सात महाद्वीपों की पर्वत श्रृंखला पर तिरंगा लहराना है। इसके बाद वे स्पोट्र्स फाउंडेशन की शुरुआत कर ग्रामीण क्षेत्रों से हुनरमंद खिलाडिय़ों की खोज करेंगे। पारुल की इस उपलब्धि पर नगर निगम में मंगलवार को महापौर ने सम्मानित किया।
कानपुर शहर के जानकारों की मानें तो पारुल शहर के पहले ऐसे पर्वातारोही होंगे जिनके नाम इतने खिताब दर्ज हैं। वह कानपुर के पहले ऐसे पर्वातारोही बन गए हैं, जिन्होंने माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा लहराया है। वह अपनी इस सफलता से कानपुर शहर के लोगों के बीच प्रशंसनीय हो गए हैं। लोगों ने कामना की है वह आगे भी इसी तरह देश और शहर का नाम रोशन करते रहें।

About the Author

Leave a Reply