तेज एक्सप्रेस न्यूज़- संदीप सिंह
मिर्जापुर – उत्तर प्रदेश
चुनार थाना क्षेत्र के चुनारघाट वाराणसी मार्ग पर अदलपुरा गांव के पास बुधवार की सुबह कार व मोटरसाईकिल की टक्कर में मोटर साईकिल सवार दिनेश कन्नौजिया 22 पुत्र मन्नू प्रसाद निवासी चौक बाजार चुनार नंदिनी कन्नौजिया 19 पुत्री दिलीप कन्नौजिया व अनुराग कन्नौजिया 16 पुत्र दिलीप कन्नौजिया निवासी दनियालपुर थाना सारनाथ वाराणसी गम्भीर रूप से घायल हो गये।चौकी प्रभारी अदलपुरा राम सिंहासन शर्मा ने घायलों को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चुनार भिजवाया।जहॉ से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को ट्रामा सेन्टर वाराणसी के लिए रेफर किया गया।दुर्घटना ग्रस्त कार व बाईक अदलपुरा चौकी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।





