तेज एक्सप्रेस न्यूज़- संदीप सिंह
राजगढ़ / मिर्जापुर
मड़िहान थाना क्षेत्र के ददरा बाजार स्थित इंडियन बैंक से पैसा निकाल कर जा रही वृद्ध महिला से टेंपो सवारों ने पैसे की छिनौती कर फरार हो गए। हालांकि स्थानीय लोगों ने आरिपियो को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
क्षेत्र में धड़ल्ले से बिक रही हीरोइन से तमाम युवक हीरोइन के नशे की चपेट में आ चुके हैं।जो नशे के लिए छोटी मोटी चोरियों के साथ ही अब छिनैती पर भी उतारू हो गए है।ऐसा ही एक मामला मंगलवार को सामने आया है। जहां स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासिनी 65 वर्षीय श्यामदेई मंगलवार करीब दो बजे इंडियन बैंक ददरा से सोलह सौ रुपए निकालकर चश्मा बनवाने हेतु नदिहार बाजार जाने के लिए सवारी वाहन का इंतजार कर रही थी, तभी टेंपो में बैठे चार लोग आए और महिला को टेंपो में बैठा कर नदिहार बाजार में उतार दिए। महिला ने जब अपने झोले को टटोला तो सोलह सो रुपए गायब थे। महिला जोर जोर से चिल्लाने लगी तब तक ऑटो में सवार सभी चारों युवक ऑटो सहित सोनभद्र की तरफ फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने मोटरसाइकिल से ऑटो चालकों का पीछा कर सोनबरसा के समीप धर दबोचा। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस चारों ऑटो सवारों को पकड़ कर पुलिस चौकी ले गई और वृद्ध महिला का सोलह सौ रुपए वापस कराया। बताया जाता है कि चारों ऑटो सवार हीरोइनबाज थे। पुलिस ने पूछताछ कर चारों पकड़े गए हेरोईनबाजों को छोड़ चुकी है। इस संबंध में राजगढ़ चौकी प्रभारी रमाशंकर यादव ने बताया कि सभी नशेड़ी थे, छिनैती नहीं हुई है।ऑटो सवार महिला के झोले से केवल पैसा हटा दिए थे।हालांकि स्थानीय लोगों ने चौकी प्रभारी के इस बेतुके बयान एवं नीस्क्रियता पर आक्रोश जताया है।





