तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
विष्णु गुप्ता – उत्तर प्रदेश
आज अमौसी हवाई अड्डे पर अनुप्रिया पटेल का हुआ भब्य स्वागत
सोनभद्र के धीरज चौबे ने अपने दर्जनों कार्यकर्ताओ के साथ अपना दल एस ज्वाइन किया
राजधानी लखनऊ में केंद्रीय मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार केंद्रीय मंत्री वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार व राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल एस अनुप्रिया पटेल का पूरे जोश खरोश के साथ जोरदार स्वागत लखनऊ आगमन पर किया गया लखनऊ पहुचे कारागार मंत्री जय सिंह जैकी, आशीष पटेल एम एल सी, दुद्धि विधायक हरिराम चेरो जिसमें सभी सम्मानित पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस मौके पर अभिषेक कुमार चौबे राष्ट्रीय सचिव अपना दल (एस) विधि मंच अधिवक्ता हाईकोर्ट के नेतृत्व में घोरावल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे धीरज चौबे ने अपने सैकड़ो साथियों के साथ अपना दल एस की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर लखनऊ जिला अध्यक्ष वर्षा सचान ,अर्चना पटेल राष्ट्रीय सचिव, शिल्पी द्विवेदी प्रदेश सचिव अलका पटेल जी प्रदेश सचिव , वाराणसी से अंकिता चौबे,देविका पाण्डेय, सोनभद्र के जिला अध्यक्ष सत्य नारायण सिंह पटेल,विवेक कुमार पाण्डेय व वाराणसी, सोनभद्र,प्रतापगढ़,सुल्तानपुर,कानपुर के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।







