अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – दिवाकर पाण्डेय

खुटार – शाहजहांपुर

ढाबे से रोड पार करते समय एक अधेड़ को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया एंबुलेंस की सहायता से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।नेपालगंज में रहने वाले महेंद्र वैसी अपनी पत्नी सुमित्रा बैसी एवं पुत्र गणेश वैसी के साथ मेरठ मजदूरी करने बस से जा रहा था।तभी रास्ते में बस खुटार पूरनपुर स्टेट हाईवे पर एक ढाबे पर यात्रियों को खाना खिलाने के लिए रुकी जहां सभी सवारियां बस के नीचे उतरी इतने में महेंद्र लघुशंका करने के लिए सड़क पार करने लगा तभी तेज रफ्तार से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटार लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर के लिए रेफर कर दिया।परिजन उसे मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

About the Author

Leave a Reply