रेलवे टिकटों के अवैध कारोबार में लिप्त गोलू राय पुत्र संजय राय की गिरफ्तार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

खानपुर रेलवे टिकट की अवैध धंधे पर अंकुश लगाने के लिए औड़िहार प्रभारी नरेश कुमार मीणा व सिटी स्टेशन आरपीएफ प्रभारी उदय राज तथा वाराणसी प्रभारी गुलाम वारिस सिद्धिकी की संयुक्त टीम ने शनिवार की देर शाम भांवरकोल थाना के वीरपुर गांव में विकास कम्युनिकेशन जन सेवा केंद्र पर छापा मारा। छापा के दैारान वहा से रेलवे टिकटों के अवैध कारोबार में लिप्त गोलू राय पुत्र संजय राय को को गिरफ्तार कर उसके पास से 13 ई टिकट , एक लैपटॉप, एक प्रिंटर व एक मोबाइल एक की बोर्ड एक माउस तथा चौतीस हजार 550 रुपए नगद बरामद किया है। इस संबंध में औड़िहार प्रभारी नरेश कुमार मीणा ने बताया उसके खिलाफ रेल के अवैध टिकट बेचने की शिकायत काफी दिनों से मिल रही थी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गाजीपुर वाराणसी औड़िहार की संयुक्त टीम ने छापा मारकर बरामद कर उसे जेल भेज दिया गया।

About the Author

Leave a Reply