तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर – उत्तर प्रदेश
मरदह के पचोतर स्थित सिद्धपीठ महाहर धाम का सुंदरीकरण कराने और उसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए भाजपा नेता कुंवर रमेश सिंह पप्पू ने पर्यटन व धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी से मुलाकात कर उन्हें पत्रक सौंपा। उन्होनें बताया कि सिद्धपीठ महाहर धाम के बारे में मान्यता है कि यहां पर बना शिव मंदिर सहित सरोवर को अयोध्या नरेश महाराजा दशरथ द्वारा स्थापित किया गया है। जनश्रुतियों के अनुसार, यहां महाराजा दशरथ हमेशा आते थे। उनकी सुरक्षा व शिव पूजन के लिए यहां पर एक विशाल महल का भी निर्माण कराया गया था लेकिन कालांतर में वह ध्वस्त हो गया है।आज भी वहां 4 फीट मोटी दीवारें हैं। राज्यमंत्री से मांग किया कि उक्त धाम का सुंदरीकरण कराकर उसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाए।






