तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी – सोनभद्र
तहसील मुख्यालय दुद्धी से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत बघाडू में सड़क की जमीन एक व्यक्ति द्वारा जबरदस्ती कब्जा कर जोत दिया गया है जिससे लोगो से आक्रोश व्याप्त है। बघाडू के सेठजी मोड़ के पास धरकारी बस्ती जाने वाले रास्ते के ठीक बगल में सड़क की 17 बिस्वा जमीन सरकारी है जिसको बघाडू के ही एक व्यक्ति द्वारा जोतकोड कर दिया गया है ।ग्राम पंचायत के सैकड़ों लोगों ने इस बात पर आपत्ति जताई है कि यहाँ पर बुधवार को बाजार लगता है ।यदि यहाँ पर सड़क के अतिक्रमण को देखते हुए बाजार लगा दिया जाए तो ठीक रहेगा ।यदि ऐसा नहीं हो पाता है तो वहाँ पर सामुदायिक हाल, या यात्री शेड और सामुदायिक शौचालय बना दिया जाये तो ग्राम पंचायत के लोगो के साथ साथ जनहित के लिए अच्छा होगा। गाँव के धरमु प्रसाद, ललित सिंह गोड़, जमुना प्रसाद, अयुब खान, जगत नारायण यादव, आनन्द कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने उक्त व्यक्ति द्वारा सरकारी भूमि के जोतकोड किये जाने पर आपत्ति जताते हुए उपजिलाधिकारी महोदय से गुहार लगाई है कि इस सरकारी भूमि पर हो रहे कब्जे को रोका जाए।





