तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी – सोनभद्र
महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति द्वारा आज जिलाधिकारी सोनभद्र ने जिले के कुल 75 महिलाओं एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया। जिसमें दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र से शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वर्षा रानी जायसवाल प्रधानाध्यापिका कलकल्ली बहरा प्रथम को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। वर्षा रानी जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र के लोगों का स्नेह मिलता रहा। जिसके वजह से आज मुझे यह सम्मान मिला है। क्षेत्र के समस्त लोगों का आभारी हूँ।





