तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी – सोनभद्र
तहसील सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस पर विभिन्न समस्याओं से जुड़े 41 मामले आए तहसील दिवस की अध्यक्षता उप जिला अधिकारी रमेश कुमार ने किया उप जिलाधिकारी ने बताया कि 41 जन शिकायत की प्रार्थना पत्र आया जिसमें दो मामलों को मौके पर निस्तारण कर दिया गया तथा 6 मामलों के निस्तारण हेतु टीम भेजा गया है उप जिलाधिकारी ने सभी प्रार्थना पत्रों को 1 सप्ताह में निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस मौके पर प्रशिक्षु एसडीएम श्याम प्रताप सिंह विजेंद्र श्रीवास्तव दिवाकर दुबे भारत सिंह के अलावा काफी संख्या में तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे





