कुख्यात अपराधी पर 25000 हजार का इनाम गिरफ्तार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह निर्देशन में जिला पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में गुरुवार को सैदपुर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली। उसने कुख्यात इनमानिया अपराधी को गिरफ्तार किया। उसके पास से पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद किया। संबंधित धाराओं में उसका चालान कर दिया।
क्षेत्र में शांति व्यवस्था के मद्देनजर सैदपुर कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान भोर में करीब चार बजे माहपुर रेलवे क्रासिंग के पास एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 32 बोर का एक पिस्टल, एक कारतूस, बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ ही मोबाइल बरामद किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि फंदे में आया अपराधी क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी गुलशन यादव है। इस कुख्यात अपराधी पर 25000 हजार का इनाम घोषित है। इसके खिलाफ सैदपुर और भुड़कुड़ा थाना में कुल 12 आपराधिक मामले दर्ज है। अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली में कोतवाली प्रभारी के साथ उपनिरीक्षक विश्वनाथ यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक घनानंद त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल वंशनारायण सिंह, कांस्टेबल राकेश कुमार, कांस्टेबल गौरव मिश्रा और कांस्टेबल गौरव सिंह शामिल थे।

About the Author

Leave a Reply