उदयवीर अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता में सेकेंड प्लेस हासिल कर जनपद में प्रथम आगमन

928852-shilpa-and-raj-kundra-bodygard.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

करमपुर गांव में स्थित मेघबरन सिंह अखाड़े के होनहार पहलवान कोटिशा निवासी श्रीराम यादव के पुत्र उदयवीर यादव ने अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता में सेकेंड प्लेस हासिल कर रजत पदक प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता चेन्नई के महाबलिपुरम जिले में बीते 28/29 अगस्त को हुई थी। यह जानकारी देते हुए पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने कहा कि उदयवीर की सफलता हमारे लिए गौरव का विषय है। उदयवीर यादव हमारे अखाड़े के पहलवान होने के साथ ही मेघबरन स्टेडियम के संस्थापक स्व. ठाकुर तेजबहादुर सिंह के परम प्रिय शिष्य भी रहे हैं।
पूर्व सांसद श्री सिंह ने बताया कि रजत पदक जीतने के बाद उदयवीर यादव का जनपद में प्रथम आगमन 3 सितंबर (शुक्रवार) की सुबह नौ बजे सिधौना बाजार में होगा। उनका अभिनंदन किया जाएगा। उसके उपरांत रजत पदक विजेता की विजय यात्रा निकाली जाएगी, जो औड़िहार, सैदपुर, हसनपुर, जोगीबीर बाबा से उचौरी होते हुए करमपुर के मेघबरन स्टेडियम पहुंचेगी। यहां आयोजित स्वागत समारोह में उदयवीर यादव का सम्मान किया जाएगा।

About the Author

Leave a Reply