रेनुसागर पुलिस द्वारा.प्राइवेट व्यक्ति से करा रही कार्यखासी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज कुमार सोनी

अनपरा – सोनभद्र

आखिर अवैध देसी महुआ शराब में क्यों नहीं की गई सही रूप से कार्रवाई क्यों और डब्बा एवं व्यक्ति को छोड़ा गया,

प्रदेश में योगी सरकार भले ही भरस्टाचार पर नकेल कसने का दावा करती हो पर जमीनी हकीकत कुछ और हैं। इसकी बानगी देखनी हो तो रेनुसागर चौकी चले आइए सूत्रों को माने तो जहां चौकी इंचार्ज रेनुसागर अवैध धंधों की उगाही के लिये प्राइवेट बोलेरो चालक और अपनी बिरादरी के एक व्यक्ति को कारखास बनाकर भरस्टाचार को बढ़ावा दे रहे है। चौकी में कारख़ासी के लिये पुलिस के जवान तो कई पर चौकी इंचार्ज साहब को किसी और पर भरोसा ही नही है। बता दे कि पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देंशन में एक ओर अवैध शराब की रोकथाम के लिये अभियान चला रही वही रेनुसागर पुलिस सुविधा शुल्क लेकर गरबन्धा परासी व ककरी में बड़े पैमाने पर अवैध शराब की बिक्री करा कर अपना जेब गर्म करने में जुटे हैं। इन सब की वसूली का कार्य प्राइवेट व्यक्ति से कराया जा रहा है जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

About the Author

Leave a Reply