2 किलो 100 ग्राम नाजायज़ गांजें के साथ एक व्यक्ति को शक्तिनगर पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज कुमार सोनी

शक्तिनगर/सोनभद्र

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 05.09.2021 क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय के पर्यवेक्षण में एवं थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र के कुशल निर्देश बीना पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त सतेन्द्र कुमार पुत्र रामनाथ निवासी जमशीला डफाली बस्ती,थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र के कब्जे से कुल 2.100 किग्रा गांजा बरामद करते हुये उसे गिरफ्तार किया गया तथा उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 118/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर उपरोक्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया । जेल गया अभियुक्त का नाम सतेन्द्र कुमार पुत्र रामनाथ निवासी जमशीला डफाली बस्ती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र । माल बरामद
कुल 2.100 किग्रा गांजा ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मौजूद रहे उ0नि0 अश्वनी कुमार राय, चौकी प्रभारी बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र,हे0का0 सतीश सिंह, चौकी बीना,आरक्षी प्रेमचन्द कुमार, चौकी बीना,मौजूद रहे।

Leave a Comment