तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाज़ीपुर दुल्लहपुर नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में स्थानीय आरती पब्लिक स्कूल ओड़राई जखनिया के प्रांगण में आजादी के दौड़ नामक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें क्षेत्र के ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहुये, शिक्षक, जागरूक महिलाओं, तथा सैकड़ों बच्चों ने भागीदारी ली।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि कपिल देव जिला युवा अधिकारी विशिष्ट अतिथि बृजेश श्रीवास्तव जिला परियोजना अधिकारी सुभाष चंद्र जिला लेखाकार तथा शिवम विश्वकर्मा जखनिया एन वाई वी ने दौड़ में भाग लेने वाले छात्रों तथा अभिभावकों को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
इससे पहले देश के नाम राष्ट्रगान समर्पित किया गया ।
तत्पश्चात आजादी की दौड़ विषयक गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए जिला युवा अधिकारी कपिल देव जी ने कहा की आजादी की दौड़ केवल प्रतियोगिता ही नहीं बल्कि देश भक्ति और राष्ट्रीयता की पहचान है हमें देश पर मर मिटने वाले अमर शहीदों को बुलाना नहीं चाहिए जिन्होंने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी थी । सन 1919 में जनरल डायर द्वारा अमृतसर से जलियांवाला बाग 1600 गोलियां चलाकर हजारों लोगों की हत्या कर दी थी। जिसके बदले में आजादी के दीवानों ने अंग्रेजों को देश से भगाने का संकल्प लिया हमें राष्ट्र की रक्षा के लिए हर स्तर से तैयार रहना चाहिए ।
देश की रक्षा हर नागरिक का परम कर्तव्य है ।याद रहे कि आजादी की दौड़ ओड़राई आरती पब्लिक स्कूल से प्रारंभ होकर हनुमान मंदिर से होते हुए पुनः पब्लिक में संपन्न हो गई ।
इस अवसर पर श्री बृजेश श्रीवास्तव जी जिला परियोजना अधिकारी सुभाषचंद्र राजीव रंजन अशोक राय श्याम नारायण रामाश्रय प्रधान प्रतिनिधि लाल जी श्याम लाल जसवंत कमला उपस्थित रहे कार्यक्रम के अध्यक्षता ग्राम प्रधान नमिता देवी तथा शिवम विश्वकर्मा आभार एवं संचालन किया ।






